वीडियो देखेः
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। पुलिस लगातार चालान भी कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। कोरोना गाइडलाइंस और ट्रैफिक रुल का पालन कराने के लिए पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। थाना हापुड़ देहात के प्रभारी उत्तम सिंह राठौर, ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक अजयवीर सिंह गुरुवार को हापुड़ की नवीन मंडी स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और ऐसे लोगों की चैकिंग की जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस ने वाहनों को रोककर उनमें चैकिंग की। बैरिकेट लगाकर पुलिस बल ने ऑटे, बसों को रोका और मास्क न लगाना वाले यात्रियों के चालान काटे, इसी के साथ अन्य वाहन जैसे बाइक और गाड़ी में बिना मास्क सवार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। बता दें कि पिछले तीन दिनों में हापुड़ पुलिस ने कोरोना गाइडलाइंस का मजाक बनाने वालों के खिलाफ जनपद में ढाई लाख से ज्यादा के चालान किए हैं।
पुराना मोबाइल बेचने और खरीदने के लिए कॉल करें: 7409166666, 8979760159

























