
रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच चोटिल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया जबकि उसमें सवार पांच लोग चोटिल हो गए। चालक ने बताया कि वह हापुड़ से आ रहा था। जैसे ही कुचेसर चौपला पर पहुंचा तो रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ियां लदी थी। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और घायलों का हाल जाना। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि ऑटो चालक चालक का नुकसान हो गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































