
पिलखुवाः सवारी लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर स्थित शिवा ढाबे के पास एक कार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अऩियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसमे बैठी स्वारियों में चीख पुकार मच गई। कार चालक बिजनौर से सवारी लेकर दिल्ली जा रहा था जिसमे बैठे लोगों को मामूली चोटे आई है जिनका मौके पर ही उपचार करा दिया गया है।
बुधवार की सुबह अचानक एक कार डिवाइडर से टकरा गई। कार चालक समीर पुत्र शहजाद आलम निवासी शाहपुर उर्फ हिंदूपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर ने बताया कि वह रेनाल्ड ट्रिबर कार में जनपद बिजनौर से सवारी लेकर दिल्ली जा रहा था। तभी अचानक निजामपुर शिवा ढाबे के पास समीर का कार से नियंत्रण खो गया जिसके बाद कार सीधा डिवाइडर से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार फिजा पुत्री अजमुद्दीन निवासी कोतवाली करौंदा जनपद बिजनौर को मामूली चोटे आई है जिसके बाद राहगीरों की मदद से फिजा का एम्बुलेंस की सहायता से उपचार कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाया और यातायात सुचारु कराया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































