
गुरुद्वारा के रिटायर्ड सेवादार के घर से दस लाख के जेवरात चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित अपनाकर कॉलोनी में रविवार की देर रात एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। बदमाश घर से गहने, नकदी और कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार जब घर पहुंचा तो मकान में बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए जिसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के अपना घर कॉलोनी में हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित गुरुद्वारा से रिटायर्ड सेवादार गुरु लाल सिंह रहते है। वह परिवार के साथ रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। चोर घर को अकेला पाकर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने अलमारी के ताले तोड़कर दस तोले सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। बदमाश चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने जब घर के बाहर सामान पड़ा देखा तो उसकी जानकारी उन्होंने गुरु लाल को दी। गुरु लाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808































