हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस व प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। लापरवाही का नशा इस कदर है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतरा रहे। मामला हापुड़ के मेरठ रोड तिराहे का है जहां दिल्ली से गढ़ की ओर जाने वाले रास्त पर बुधवार की दोपहर एक बाइक पर पांच लोग सवार होकर पहुंचे। दो क्षमता वाले इस वाहन पर तय संख्या से दोगुने से ज्यादा लोग बैठे हैं जिससे हादसों को न्योता दिया जा रहा है। ये लोग अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं इसके साथ ही ये बाकियों के लिए भी आफत बन सकते हैं। सवाल ये है कि जब ये चौपलों से गुजरते हैं तो पुलिस की निगाह से बच कैसे जाते हैं?

























