वाहन स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग से करोड़ों का नुकसान












वाहन स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग से करोड़ों का नुकसान

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के चितौली रोड पर स्थित वाहनों की एक स्क्रैप फैक्ट्री में रविवार की सुबह अचानक आग लगने से करोड़ों रुपए के वाहनों के पार्ट्स जलकर राख हो गए। आग इतनी भयंकर थी कि मिलो दूर से आग की लपटे तथा धुएं के गुब्बार देखे गए। बड़ी मशक्कत के बाद हापुड़ की दमकलों ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के मालिक हिमांशु गोयल ने बताया कि पॉल्यूशन मशीन की मदद से स्क्रैप वाहनों से गैस, पेट्रोल व डीजल सुरक्षित रखे जाते वक्त अचानक आग लग गई जिस वजह से नुकसान हुआ है।

हापुड़ के चितौली रोड पर हिमांशु गोयल की आर.वी.एस इंटरप्राइजेज नाम से एक लंबे-चौड़े इलाके में वाहन स्क्रैप की फैक्ट्री है। रविवार की सुबह फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और आग ने फैक्ट्री के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से फैक्ट्री में रखे हुए वाहन पार्टस जलकर राख हो गए। आग इतनी भयंकर थी की फैक्ट्री में काम कर रहे हैं मजदूर भाग खड़े हुए। फैक्ट्री में आग लगने से बाद कई धमाकों की आवाज सुनी गई। हापुड़ के फायर अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची है और आग बुझाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। फायर विभाग आग लगने के कारणों तथा आग से बचाव हेतु उपलब्ध संसाधनों की जांच करेगा।

हापुड़ में खुल गया है “होशियारी देवी हॉस्पिटल”

आयुष्मान कार्ड (PMJAY)

राज्य बीमा कर्मचारी (ESIC)

प.दीनदयाल उपाध्याय

CAPF धारकों के उपचार व ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध: 9625774545











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!