
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नारि शक्ति व शोर्य का प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई कोरी के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय कोरी समाज के तत्वावधान में कोरी समाज हापुड़ की ओर से झलकारी बाई जी की जयंती मनाई। इस शुभ अवसर पर हापुड़ सदर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व खिचड़ी वितरण आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दुष्यंत कोरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से युवाओं में चेतना जागृत होगी और हमारे इतिहास के बारे में हमारे युवाओं को समाज को जानकारी होगी। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समाज के उत्थान के लिए बहुत जरूरी है।
इस अवसर दुष्यंत कोरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अ.भा. कोरी समाज उ.प्र., गौरव कोरी जिला अध्यक्ष अ.भा. कोरी समाज हापुड़, अमित कोरी प्रदेश सचिव, राजेन्द्र कोरी, जय सिंह कोरी, ओमप्रकाश कोरी, प्रधान हेम सिंह कोरी, प्रधान राम अवतार कोरी, राहुल कोरी, सुभाष चंद्र, ईश्वर कोरी आदि लोग उपस्थित रहे।

शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786































