
वरिष्ठ कांग्रेस नेता के स्मृति दिवस पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय नानक चंद के 5 वें स्मृति दिवस पर रेलवे रोड स्थित अतरपुरा के बाहर लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। स्वर्गीय नानकचंद के पुत्र मोहित, रोहित और शिवम् ने कहा हैं कि उनके पिता आजीवन कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने अपना जीवन कांग्रेस पार्टी और समाज की सेवा में न्यौछावर कर दिया। उनके पांचवें स्मृति दिवस पर लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया है। इसी दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा भी मौजूद रहे। स्वर्गीय नानक चंद को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए विक्की शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय नानक चंद की कमी पार्टी के लिए अपूर्णीय शती हैं। पार्टी और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरण किया जाएगा। प्रसाद वितरित करने वालों में ललित बाबा, टीटू पंडित ,जुगल किशोर, यशपाल आदि लोग मौजूद रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































