फ्राई चावल के रुपए मांगे तो दबंगों ने ठेले वाले को पीटा












फ्राई चावल के रुपए मांगे तो दबंगों ने ठेले वाले को पीटा

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर तिराहे पर शनिवार को एक ठेले पर खाना खाने पहुंचे दबंगों ने रुपए मांगने पर ठेले वाले को जमकर पीटा। इस दौरान भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर दी।

मामला शनिवार का है जब मोदीनगर तिराहे पर छोले भटूरे का ठेला लगाने वाले के यहां कुछ लोग खाना खाने पहुंचे जिन्होंने ठेले वाले से फ्राई चावल की दो प्लेट मांगी। जब ठेले वाले ने ₹100 मांगे तो दोनों भड़क गए और गली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों अपने साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि 15 दबंगों ने ठेले वालों के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए लोगों को भी पीटा। सूचना पर पुलिस मौके र पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!