
विवाहिता ने ज़हर खाकर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की देर शाम एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव पिपलेड़ा की करीम कॉलोनी के 28 साल की फातिमा की शादी आसिफ सैफी से हुई थी। शुक्रवार की देर शाम घर में किसी बात को लेकर उसका स्वजन से विवाद हो गया जिसके बाद फातिमा ने घर में रखा ज़हरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































