हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की दोपहर तक जनपद हापुड़ में 6 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों का विवरण है: जीएस कैंपस पिलखुवा का एक छात्र, बाबूगढ़ छावनी से तीन, अहमदनगर हापुड़ से एक तथा हापुड़ के मौहल्ला मोती नगर कालोनी से एक।
मोतीनगर कालोनी व अहमदनगर में प्रभावित स्थान से 25 मीटर की परिधि के क्षेत्र को तथा बाबूगढ़ छावनी में 50 मीटर की परिधि के क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
Offer: अब पाएं FREE Dal Makhni और बिल पर 25% Discount, Call @7906206417
























