
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवक को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष शुक्रवार को थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आभा सोम निवासी डूहरी ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अभिषेक किसी काम से मोनाड यूनिवर्सिटी गया था जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे खेतों में ले जाकर जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद शुक्रवार को घायल और उसके परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस जांच कर रही है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































