वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं, वरना जुर्माना भरें












वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं, वरना जुर्माना भरें

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भरी सर्दी व कोहरे में वाहनों पर रिफ्लेक्टर न लगे होने के कारण सड़क हादसों में वृद्धि होती है। सड़क हादसों में कमी लाने के उद्‌देश्य से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य “है। वरना वाहन का चालान काटा जाएगा।

कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने व्यवसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव व रियर मार्किंग टेप लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसको लेकरक अधिकारियों ने एआइएस-090 और एआइएस 089 मानक की टेप लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। वाहन स्वामी द्वारा ऐसा नहीं करने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही बिना टेप लगे वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया जाएगा।

एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान ने बताया कि व्यवसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप न होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। कोहरे के कारण बड़ी संख्या में लोग हादसे का शिकार होते हैं। इन्हें रोकने के लिए परिवहन विभाग ने रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश दिए हैं। हर बार सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण बड़े पैमाने पर हादसे होते हैं। तमाम वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप न होने की वजह से पीछे से तेज गति से आ रहे वाहनों को आगे चल रहे वाहनों का पता नहीं चल पाता है और इसी के चलते हादसे हो जाते हैं।

परिवहन विभाग इसको लेकर लगातार ट्रैक्टर ट्राली से लेकर विभिन्न व्यवसायिक वाहनों में रेट्रो रिफ्फेक्टिव टेप लगाकर लोगों को जागरूक करने में जुटा गया है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010











  • Related Posts

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    🔊 Listen to this पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के…

    Read more

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    🔊 Listen to this खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी की फौजी कॉलोनी में खाटू श्याम बाबा की रंग उत्सव यात्रा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ
    error: Content is protected !!