- जनपद हापुड़ के डीएम हुए कोरना संक्रमित
- एडीएम जयनाथ भी हो चुके हैं संक्रमित
- सिंभावली थाना प्रभारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव
- जनपद हापुड़ में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या हुआ 70
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना एक बार फिर अपना रंग दिखा रहा है। एडीएम जयनाथ यादव के बाद अब जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं जिनका उपचार जारी है। मंगलवार को जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी समेत कुल 27 कोरोना मरीज मिले।
मंगलवार को मिले कोरोना मरीजों इस प्रकार हैं:
जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह, थाना सिम्भावली प्रभारी राहुल चौधरी, देवपुरा में एक, देवलोक में एक, लाखन में एक, ग्रीन पार्क हापुड़ में चार, वैट सिंभावली में एक, हाजीपुर में एक, रामगढ़ी में एक,दिनेश नगर में तीन,इंद्रलोक कॉलोनी में एक, सिम्स में एक,आवास विकास मेरठ रोड हापुड़ में दो, त्यागी नगर में एक, नई आबादी में एक तथा गाँधी नगर में दो व चार अन्य मरीज मिले हैं।
कोरोना के 70 एक्टिव केस:
जनपद हापुड़ में जिस तरह से कोरोना के मरीजों की संख्या ने जो रफ्तार पकड़ी है उससे मंगलवार तक एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 70 हो गई। लगातार बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन इससे निपटने का हरसंभव प्रयास कर रहा है और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने की अपील कर रहा है।
Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159:
























