
👁 0 views Views
महिला परिचालक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो में तैनात महिला परिचालक के साथ मारपीट और रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव गोयना की रजनी ने बताया कि वह हापुड़ डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत है। चार नवंबर को बस लेकर मोदीनगर गई थी। जहां से बस को गढ़मुक्तेश्वर मेले में लगा दिया। आरोप है कि गढ़ पहुंचने पर पुलिस ने बस को डिपो से पूर्व ही रोक दिया था। इस दौरान मोदीनगर के युवक ने महिला परिचालक के साथ मारपीट की। उसके कान के कुंडल और किराए के 14,000 रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: बचपन टॉय शॉप से खरीदें बच्चों के खिलौने जरा हटके: 9719606011

































