वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए लाई गई दस लाख रुपए मूल्य की 130 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से दो गाडिय़ों में तस्करी कर थाना हापुड़ बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर लाई गई थी। इस सिलसिले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 130 पेटी शराब, पिकअप व मैराजो गाड़ी, सात मोबाइल फोन, फर्जी आर.सी. तथा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का पत्र बरामद किया। बरामद गाड़ी पर भारतीय जन औषधि परियोजना व कोविड-19 भारत सरकार लिखा है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस व एस.ओ.जी टीम बी द्वारा संयुक्त रुप से ततारपुर बाईपास पर चैकिंग की जा रही थी कि एक पिकअप गाड़ी जिस पर भारत सरकार व कोविड-19 लिखा था और उसके साथ मैराजो गाड़ी की जांच के लिए रोक लिया। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों से 130 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से लाई गई थी।
पुलिस ने जनपद सम्भल के गांव नवादा के आलम व फहीम, हिसार व सुमित, फरीदाबाद का जगमीत तथा जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर का राजीव को गिरफ्तार किया है, जबकि कनिया कल्याणपुर का अजय फरार है।
पुलिस ने बताया कि बरामद शराब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए लाई गई थी और यह शराब गांव कनिया कल्याणपुर में किसी स्थान पर उतारी जानी थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
Offer: अब पाएं FREE Dal Makhni और बिल पर 25% Discount, Call @7906206417
























