मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी












मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की एलएन रोड पर स्थित मौहल्ला भीमनगर में घर में घुसकर संदूक में रखे तीन लाख रुपए व गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला निवासी सुमन कुमारी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर निवासी लक्की के मकान में किराए पर अकेली रहती है। उनके पति रेलवे विभाग में झारखंड में नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे भी पति के साथ ही रहकर वहां पढ़ाई कर रहे हैं। उनका एक मकान एलएन रोड पर बन रहा है। मामला 30 अक्टूबर की रात का है जब किराए के मकान का ताला लगाकर अपने निर्माणाधीन मकान में ही सो गई थी। सुबह जागने के बाद वह घर पहुंची तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो संदूक का सामान यहां-वहां बिखरा हुआ था जिसमें रखे तीन लाख रुपए और गहने गायब थे। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।











  • Related Posts

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    🔊 Listen to this ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित…

    Read more

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    🔊 Listen to this व्यापार मंडल ने मनाई होलीहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा हापुड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
    error: Content is protected !!