हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और कारतूस को बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने इसी दौरान थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चार अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी इसरार पुत्र इस्लाम निवासी मेरठ,बीरबल पुत्र रामचरन निवासी अमरोहा,अफसार पुत्र बहार हुसैन निवासी जनपद सम्भल,मुन्नर पुत्र सरफराज मेरठ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी रायफल, एक अधबनी बंदूक, चार पोनिया,छह तमंचे,छह जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस बरामद किए है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें अवैध हथियार बनने का पूर्ण अनुभव है और वह हथियार बनाकर जनपद सम्भल, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ आदि जनपदों में सप्लाई करते थे।

Offer: अब पाएं FREE Dal Makhni और बिल पर 25% Discount, Call @7906206417





























