
दीपावली की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट गंगा तट पर सोमवार को दीपावली की अमावस्या पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया और मां गंगा से परिवार में सुख समृध्दि और विश्व कल्याण की कामना की।श्रध्दालुओं ने गरीबों को दान दिया और भोजन कराया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान से बड़ी तादाद में बृजघाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट तथा पूठ घाट पर अमावस्या के दिन गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी, फल आदि मां गंगा को अर्पित कर मां से आशीर्वाद मांगा।दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और वस्त्र आदि वितरित किए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
































