
एक लाख रुपए की आतिशबाजी बरामद, आरोपी दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक ऐसे दुकानदार को दबोचा है जो दुकान पर चोरी -छिपे आतिशबाजी बेच रहा था।पुलिस ने आरोपी की दुकान से एक लाख रुपए मूल्य के तीन कार्टून पटाखे बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बेचने व भण्डारण करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध पटाखों का भण्डारण करने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 03 कार्टून अवैध पटाखे (कीमत करीब 01 लाख रुपये) बरामद किए है।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं निवासी सोनू है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464































