
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया सड़क की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे तो सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल देख उन्होंने जमकर नाराजगी ज़ाहिर की और निर्माण सामग्री की हकीकत को देखा।
सड़क की गुणवत्ता देखकर विधायक ने निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही अनियमिताओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बता दें कि बारिश और बाढ़ के कारण सड़क कुछ समय पहले पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य एचपीडीए द्वारा लगभग 40 ला ख रुपए की लागत से कराया जा रहा है जिसमें घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप है। ऐसे में उन्होंने ठेकेदार और एजेंसी को फटकारा।
























