
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। दरअसल संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी की गाड़ी का चालान होने पर संगठन के पदाधिकारी नाराज हो गए जो हापुड़ कोतवाली पहुंचे और उन्होंने धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों को समझाने ट्रैफिक इंस्पेक्टर छविराम मौके पर पहुंचे।
मामला शुक्रवार का है जब भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हुए जो हापुड़ कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने जमकर धरना दिया और नारेबाजी की और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संगठन से जुड़ी गाड़ी का चालान करने पर नाराजगी ज़ाहिर की। इसके पश्चात यातायात प्रभारी निरीक्षक छविराम मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास शुरू किया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































