
जी. एस. यूनिवर्सिटी के अंतर्गत जी. एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में “तेजस कप 2025” का उत्साहपूर्ण समापन
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद(ehapurnews.com):जी. एस. यूनिवर्सिटी के अंतर्गत जी. एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आयोजित स्पोर्ट्स वीक – “तेजस कप 2025” का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ।
यह सप्ताह भर चलने वाला खेल उत्सव 9 से 16 अक्टूबर 2025 तक अत्यंत ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का संचालन निदेशक श्रीमती सोनाली शर्मा, प्रधानाचार्या प्रो. भावना सिंह, उप-प्रधानाचार्या डॉ. जीना पटनायक, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रवीन गोयल, तथा स्पोर्ट्स कमेटी हेड डॉ. दिलीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
रोमांचक मुकाबलों ने पूरे परिसर को खेलों के उत्सव में बदल दिया।दिन की शुरुआत रस्साकशी (Tug of War) से हुई, जिसमें पुरुष वर्ग में बैच 2021–22 ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विजय प्राप्त की। इसके बाद हुए वॉलीबॉल मुकाबले में भी शानदार खेल दिखाते हुए बैच 2021–22 विजेता बना।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी गति, शक्ति और आत्मविश्वास से सबका मन मोहा —
100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में प्रशांत (बैच 2023–24) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में विनायक (बैच 2024–25) ने शानदार जीत दर्ज की।
टीम इवेंट 4×100 मीटर रिले रेस (पुरुष वर्ग) में बैच 2023–24 की टीम विजेता रही। फुटबॉल स्टाफ टीम ने भी उत्साहपूर्ण प्रदर्शन कर सभी का मन जीत लिया। वहीं क्रिकेट मुकाबले में बैच 2021–22 ने जीत दर्ज करते हुए इस वर्ष के तेजस कप का गौरव अपने नाम किया।
दिनभर छात्रों और स्टाफ सदस्यों में अपार जोश, ऊर्जा और टीम भावना का प्रदर्शन देखने को मिला। कॉलेज परिसर जयघोष, तालियों और विजेताओं के सम्मान समारोह से गूंज उठा।
तेजस कप 2025 के इस भव्य समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कॉलेज प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन टीम को बधाई दी और इस आयोजन को “आयुर्वेद के अनुशासन में खेलों की शक्ति” का प्रतीक बताया।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209






























