
मीट कारोबारी के आवास पर तीसरे दिन भी आईटी रेड जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मैं मीट कारोबारी के आवास पर सोमवार की भोर मैं शुरू हुई इनकम टैक्स की रेट तीसरे दिन यानी कि बुधवार को भी जारी रहेगी। आयकर टीम मीट कारोबारी के पूरे नेटवर्क को खंगालने तथा आयकर चोरी को पकड़ने में जुटी है।
सोमवार की भोर में आयकर टीम गोल्डन फीड्स इंडस्ट्रीज के मालिक मोहम्मद असलम कुरैशी व मीट कारोबारी यासीन तथा उनके हिसाब किताब देखने वाले नितिन गर्ग और एक मुनीम के ठिकाने पर छापामारी की, जो बुधवार को भी जारी रही।
आयकर टीम ने जो दस्तावेज कब्जे में लिए हैं उसमें आय से अधिक संपत्ति व आय उजागर हो रही है जिससे करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का पता चल रहा है। अभी जांच रही है।
सूत्र बताते हैं कि बरामद दस्तावेजों से घोषित रिटर्न से अधिक ट्रांजेक्शन होने का खुलासा हो रहा है जिससे पता चल रहा है कि मीट कारोबारी द्वारा आयकर के साथ-साथ जीएसटी की भी चोरी की गई है जो कारोबारी की बढ़ती हुई मुसीबत का संकेत है।
हापुड़ से खरीदें गिटार, पियानो, हारमोनियम आदि म्यूजिकल आइटम: 9719606011



























