
बाबूगढ़ पुलिस ने पांच लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखे पकड़े, एक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध पटाखों के खिलाफ जनपद हापुड़ की पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बाबूगढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात को क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में छापेमारी कर एक कपड़े की दुकान से पांच लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखे पकड़े हैं। इन पटाखों को दीपावली पर बेचने की तैयारी थी जिसका प्रतिबंध के बावजूद भी अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा था। पुलिस पटाखे के सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कपड़े की दुकान में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री हो रही है। इसके बाद सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को गोहरा आलमगीरपुर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस ने जाते ही दुकान की तलाशी ली तो वहां से अवैध रूप से रखे गए सुतली बम, माचिस बम, रॉकेट, चकरी, अनार और अन्य पटाखे बरामद हुए। कई पेटियों में बरामद हुए पटाखों को पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ



























