
👁 0 views Views
हापुड़ निवासी की मौत के मामले में गौतम बुद्ध नगर के चिकित्सक पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नगला गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि 4 अक्टूबर को उनके बड़े बेटे रजत भाटी को बुखार आया था जिसके बाद उसे गौतम बुद्ध नगर के दादरी के जारचा के प्यावली गांव में प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया था जहां डॉ. महबूब अली ने रजत को इंजेक्शन लगाया। इसके पश्चात उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। अस्पताल के संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डॉक्टर के क्लीनिक को सील किया जा चुका है। आयुर्वेदिक लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है। वहीं आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
श्री श्याम ट्रेडर्स से वाजिब दामों पर खरीदें प्लाईवुड की खास रेंज: 9045197386




























