
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर आज से तीन दिन तक मेगा कैंप का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में विद्युत वितरण खंड द्वारा पिलखुवा, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर में बुधवार आज से 17 अक्टूबर तक तीन दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है जहां विद्युत उपभोक्ता पीएस सूर्य घर योजना, स्मार्ट मीटर स्थापना, विद्युत बिल जमा करने, बिल संशोधन करने, नया संयोजन निर्गत करने, लोड बढ़ाने, मीटर बदलना, चोरी के प्रकरणों में किए गए राजस्व निर्धारण की समीक्षा एवं अन्य वाणिज्यिक समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इस कैंप में उपखंड अधिकारी, अधिशासी स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कैंप का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053




























