
बंद पड़े लेजर लाइट शो से आ रही बदबू
हापुड़, सीमन/ मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में लाखों रुपए खर्च कर लगाया गया लेजर लाइट शो बंद पड़ा है। यहां बदबू आ रही है। बीमारियां पनप रही है। क्षेत्रवासी बेहद परेशान है जिन्होंने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है। तीर्थ नगरी पहुंचने वाले लोगों ने भी कई सवाल खड़े किए हैं।
हापुड़
तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट को मिनी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यह करोड़ों रुपए से विकास कराया जा रहा है लेकिन सिस्टम की अनदेखी के कारण करोड़ों रुपए की राशि धूल फांक रही है। गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में फव्वारा चौक, लेजर लाइट शो, जेट्टी बैरिकेडिंग, एम्यूजमेंट पार्क पार्क, अतिथि गृह, गंगा पुल और भी विकास कराया गया लेकिन पिछले लंबे समय से लेजर लाइट शो बंद पड़ा है। शुरुआत में कुछ ही दिन लेजर लाइट शो चला अब यहां पर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। एम्यूजमेंट पार्क पर ताला लटका है। क्षेत्रवासी बेहद परेशान है जिनका कहना है कि जिन योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है उनका रखरखाव भी किया जाए।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































