
छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को भारी पड़ गया। छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों ने भाई के साथ मारपिटाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी तीन में से एक बहन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है जोकि कुचेसर चौपला से पैदल साइकिल से आती जाती है। गांव के अभिषेक, शिवांक, अंकित अक्सर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हैं। उसने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए जिन्होंने आठ अक्टूबर की शाम को पीड़ित के साथ मार पिटाई की। आरोपी अंकित, अभिषेक, शिवांग, रोहित ने पीड़ित की बाइक को रोका और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व लोहे की रोड से वार कर दिया। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया। उसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























