
बदनौली समिति पर किसानों का हंगामा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित समिति पर किसानों ने गुरुवार को जमकर हंगामा व नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने ज्ञापन देकर समिति पर डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी दिया।
किसान संगठन का आरोप है कि 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के पर्व पर सरकारी अवकाश होने के बावजूद भी समिति पर कार्यरत कुछ लोगों ने 70 से 80 डीएपी के कट्टे और यूरिया के लगभग 20 से 30 कट्टे रात्रि में 8:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद कर कहीं ले जाकर बेच दिए। किसानों ने कालाबाजारी का आरोप लगाया है। ऐसे में किसान संगठन ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रभारी हापुड़ राधेलाल त्यागी अतुल त्यागी आदि ने मामले में संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























