
हापुड़ में बिक रहे है लोकल कफ सिरप, कब होगी सैम्पलिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बड़ी कम्पनियों द्वारा निर्मित कफ सिरप पीने से राजस्थान व मध्यप्रदेश मे हुई बच्चों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट है और शासन ने औषधि सुरक्षा विभाग को सूबे में बिकने वाले कफ सिरप के नमूने लेने के लिए निर्देश दिया है।
हापुड़ के मेडिकल मार्किट एक ऐसा स्थान है जहां हर मर्ज की दवा मिलती है और कई दवा विक्रेता तो ऐसे है, जो अपने नाम का ठप्पा लगवा कर सिरप बेच रहे है। ऐसा ही हाल कफ सिरप का है, जो अपने नाम से बनवा कर बेच रहे है और झोलाछाप डाक्टरों के माध्यम से पिछड़े व ग्रामीण इलाकों में बेच रहे है।
लोकल नाम से बिकने वाले कफ सिरप का कोई मानक नहीं है और न ही किसी लैब से पास है। औषधि विभाग को अभियान चलाकर लोकल कफ सिरप की सैम्पलिंग करनी चाहिए। साथ लोकल कफ सिरप बनाकर सप्लाई करने वालों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जाए।
आसान किस्तों पर खरीदें एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव: 9536777474






























