
जिलाधिकारी से शिकायत के बाद प्लाट स्वामी ने कराई बाउंड्रीवाल
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):हापुड के न्यू शिवपुरी के वार्ड 35 मे शिवा पब्लिक स्कूल से गर्ग हैंडलूम फैक्ट्री को जाने वाली सड़क के सामने गत 50 वर्षो से एक प्लाट खाली पडा था, प्लाट स्वामी कृष्ण औतार जो मुरादाबाद मे रहता है न तो प्लाट पर निर्माण करा रहा था और न ही उसे बेच रहा था प्लाट कूडे घर मे तब्दील हो रहा था उसमे आवारा कुत्ते, बन्दरो का साम्राज्य था वे कही राहगीरो को काट चुके थे, मौहल्ले वासी परेशान थे
मौहल्ले निवासी पंकज कुमार कंसल,सुरेश चन्द जैन पत्रकार, कृष्ण अवतार, वार्ड सभासद अमित कुमार शर्मा उर्फ मोनू बजरंग ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, जिलाधिकारी ने अधीशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड को प्लाट के स्वामी को नोटिस भिजवाकर कारवाई करने के निर्देश दिए थे।
प्लाट स्वामी ने हापुड आकर अपने प्लाट की बाउंड्रीवाल करा दी है, मौहल्ले वासियो ने चैन की सांस ली है तथा जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा और सभासद मोनू बजरंग का आभार व्यक्त किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























