
👁 0 views Views
हापुड के सात विद्यालयों की छात्राओ ने संभाला जनपद का कार्यभार
हापुड, सूवि( ehapurnews.om ):जनपद हापुड़ में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी हापुड़ और मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ के निर्देशानुसार जनपद में संचालित विभागों और कार्यालयों में थीम एक दिन का अधिकारी कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिनमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं को एक दिन का अधिकारी बनाया गया।
- आर0एस0के0 इण्टर कॉलेज सिम्भावली की छात्रा कु0 नैनसी को एक दिन का जिलाधिकारी।
- राजकीय हाई स्कूल हिम्मतपुर सिम्भावली की छात्रा कु0 फातिमा को मुख्य विकास अधिकारी।
- दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ की छात्रा कु0 राजुल मिश्रा को अपर जिलाधिकारी वि0/रा0।
- आर्य कन्या पाठशाला हापुड़ की छात्रा कु0 माही शर्मा को ए0आर0टी0ओ0 प्रशासनिक।
- दिल्ली पब्लिक स्कूल हापुड़ की छात्रा कु0 अर्श गोयल को ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन।
- एस0एस0वी0 इण्टर कॉलेज हापुड़ की छात्रा कु0 नेहा को डी0पी0आर0ओ0।
- एस0एस0वी0 इण्टर कॉलेज हापुड़ की छात्रा कु0 भावना को डी0पी0ओ0।
कार्यालयों में बालिकाओं द्वारा एक दिन का अधिकारी बनकर फरियादियों की समस्याएं सुनी गई तथा उनका निस्तारण भी कराया गया तथा उस दिवस में कार्यालय में आए सभी कार्यों की देखरेख की गई। एक दिन की जिलाधिकारी कु0 नैनसी जिलाधिकारी कार्यालय में आए विभिन्न प्रकरणों की जानकारी ली और जिलाधिकारी से निर्देश प्राप्त कर उनके सम्बन्ध में निर्णय दिए साथ ही जनपद के ग्राम कस्तला में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं से तथा उस विद्यालय से मर्ज किए गए बच्चों से जानकारी ली गई और विद्यालय की समीक्षा कर अपना मत जिलाधिकारी को बताया जिसकी जिलाधिकारी द्वारा सराहना की गई और उसके सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी बनी कु 0 फातिमा द्वारा कार्यालय की कार्यशैली को समझा और कार्यभार संभाला।
दिवाली, भाईदूज व शादी पर बजट में तैयार कराए गिफ्ट हैंपर: 8267052526 या 8882657514



























