
बाबूगढ़: गांव में हुए जलभराव की वजह से ग्रामीण परेशान
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भीकनपुर में नालियों की सफाई न होने की वजह से क्षेत्र में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान है जो मंगलवार को एकत्र हुए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों को समझाया। बताया जा रहा है कि पानी की निकासी न होने की वजह से क्षेत्रवासी बेहद नाराज है जिन्होंने संबंधित विभाग से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मामला गांव भीकनपुर का है जब क्षेत्रवासी एकत्र हुए और जलभराव से परेशान होकर उन्होंने जमकर आवाज उठाई। उनका कहना है कि जलभराव की वजह से बीमारियां पनप रही है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। संक्रामक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। आने-जाने में परेशानी होती है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में संबंधित विभाग लापरवाही छोड़ नालियों की सफाई करें जिससे समस्या दूर हो सके।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























