
वायु सेना दिवस पर पूर्व वायु सैनिकों का सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जिला सैनिक बंधु की मीटिंग जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई।सभा का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले० कर्नल विवेक सिंह ने किया। बैठक में वायु सेना दिवस के मौके पर जिलाधिकारी द्वारा वायु सेना दिवस की मुबारकबाद दी गयी तथा पूर्व वयोवृद्ध वायु सैनिकों का शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं पूर्व में 13 अगस्त-2025 को आयेजित जिला सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा, जो समस्याए उठायी गयी थी, उनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से आख्या प्राप्त होने के उपरान्त उनका निराकरण किया गया। सभा के समापन पर जिला सैनिका कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा धन्यवाद देते हुऐ जिलाधिकारी व पूर्व सैनिको का आभार व्यक्त किया गया।
सभा में मुख्य रूप से हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, रेनू सिंह, डिप्टी कलेक्टर, हापुड़, वारंट आफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश, कैप्टन महीपाल सिंह, वेटरन इरकान अली, हवलदार शाहिद, हवलदार वेटरन के०पी० सिंह, सूबेदार रतनपाल, सूबेदार चन्द्रवीर, सूबेदार जगदीश चौहान, कैप्टन महेश, सूबेदार मेजर महेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहें।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























