
बाबूगढ़: राधिका बनी एक दिन की थानेदार
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बाबूगढ़ थाने की एक दिन के लिए कमान संभाली। इस दौरान छात्रा को पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में अवगत कराया गया। छात्रा ने जिम्मेदारी को अनुभव किया।
मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के तहत राधिका पुत्री वीरेंद्र कक्षा आठवीं की छात्रा है जो दीप पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार को राधिका को बाबूगढ़ थाने का एक दिन का प्रभारी बनाया गया। पुलिसकर्मियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। स्कूल यूनिफॉर्म में किताबें पढ़ने वाली राधिका ने पुलिस की भूमिका निभाई। थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठते ही उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि वह सोचती थी कि पुलिस का काम सिर्फ चोर पकड़ना है लेकिन उन्हें पता चला कि पुलिस पर कितनी जिम्मेदारियां हैं और वह किस तरह लोगों तक मदद पहुंचाती हैं। राधिका ने रजिस्टर देखें, थाने का निरीक्षण किया और सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन के बारे में जाना।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































