
फॉलोअप: पिलखुवा में मिले मानव कंकाल की खोपड़ी गायब
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज से सटे जंगल में मंगलवार की दोपहर मिले मानव कंकाल की खोपड़ी गायब है। इसी के साथ आसपास कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे मृतक की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि कंकाल किसका है यह स्पष्ट नहीं हो पाया। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और समय का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। टीम ने मौके से हड्डियों और आसपास की मिट्टी व साक्ष्यों के नमूने लिए हैं। हर पहलू पर जांच जारी है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























