
पिलखुवा: कंकाल मिलने से हड़कंप, पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती अस्पताल के पास झाड़ियों में मंगलवार को एक कंकाल मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को एक नर कंकाल की सूचना मिली जिसके बाद पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से हड्डियों को बरामद किया। मामले की जांच जारी है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ

























