
पुलिस खोज में 66 अपराधी मिले लापता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारो पर अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद हापुड के थाना प्रभारियों द्वारा विगत 10 वर्ष में शरीर सम्बन्धी अपराध में प्रकाश में आये अभियुक्तों के सत्यापन हेतु 24 घण्टे का विशेष अभियान चलाया गया। सभी थानो पर टीमे गठित कर शरीर सम्बन्धी अपराधों में प्रकाश में आये कुल 4050 अपराधियों में से 2351 अभियुक्तो का सत्यापन किया गया। जिनमे से 2002 अभियुक्त मौजूद मिले तथा 119 अपराधी जेल में निरुद्ध पाये गये व 26 अपराधियों की मृत्यु हो चुकी तथा 66 अपराधी लापता है। लापता अपराधियों की तलाश हेतु क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में थानावार टीमे गठित की गयी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































