
धौलाना तहसील में तैनात लिपिक सस्पेंड, जिला मुख्यालय से अटैक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में तैनात लिपिक मोहम्मद असीम राणा को निलंबित कर जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। आरोप है कि लिपिक ने फाइलों के रखरखाव में लापरवाही बरती जिसकी जांच एसडीएम को दी गई है। फिलहाल कई अन्य अधिकारियों की भी सांस अटकी हुई है। आपको बता दे अधिवक्ता राहुल गहलोत ने तत्कालीन एसडीएम संतोष उपाध्याय पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद 11 बिंदुओं की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव संजय प्रसाद के निर्देश पर तत्कालीन मंडल आयुक्त जे. सेल्वा कुमारी ने जांच दल गठित किया।
जांच में लिपिक मोहम्मद असीम राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि धौलाना तहसील में पेशगार रहने के दौरान उनके द्वारा गड़बड़ियां की गई थी। पहले आदेश जारी करना और बाद में वापस ले लेना अधिक किया गया था। डिप्टी कलेक्टर शुभम श्रीवास्तव को जांच अधिकारी बनाया गया है।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158































