
दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में दो बंद घरों को अपने निशाना बनाया जहां से चोरों ने आभूषण और नगदी चुरा ली। इसके बाद चोर फरार हो गए।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा कपिल जसरूप नगर में रहता है। 27 सितंबर को वह अपनी ड्यूटी पर गया था। घर पर कोई नहीं था। दोपहर के समय चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और घर में रखे तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए। इसी के साथ चोरों ने केशव नगर फूटी लाइन निवासी अनीता शर्मा के घर को निशाना बनाया। अनीता शर्मा अपनी पुत्रवधू के साथ 4 अक्टूबर को बाजार गई थी। घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों को चोरों ने चुरा लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733
































