
रुड़की में आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता में हापुड़ के तन्मय अग्रवाल ने झटका गोल्ड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर निवासी 20 वर्षीय तन्मय अग्रवाल और उसकी टीम ने आईआईटी रुड़की में आयोजित एक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके बाद गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। वहीं तनमय अग्रवाल को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर से भी नवाजा गया है।
हापुड़ के आर्य नगर के रहने वाले तनमय अग्रवाल पुत्र घनश्याम अग्रवाल ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी से सी एस ब्रांच से बीटेक कर रहे हैं। थर्ड ईयर में अध्ययन कर रहे तनमय अग्रवाल को स्नूकर का काफी शौक है जो अपनी यूनिवर्सिटी की तरफ से खेलने के लिए टीम के साथ आईआईटी रुड़की पहुंचे। 19 से 21 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और आठ टीमों में से उनकी टीम ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसी के साथ तनमय अग्रवाल ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का भी खिताब अपने नाम किया। गोल्ड मेडल झटका व प्रशस्वी पत्र हासिल करने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। तनमय अग्रवाल ने हापुड़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इस अवसर पर उनकी माता प्रभा अग्रवाल, बहन जूही अग्रवाल, आकांशा माहेश्वरी, मोहित गोयल, मोहित अग्रवाल, राजन माहेश्वरी, बॉबी, बंटी, टीन्नु, रोहित, पारस, सुधीर, विनायक आदि ने शुभकामनाएं व बधाई दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























