VIDEO: गाड़ी किराए पर बुक करके लूटने वाले दबोचे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने किराए के लिए गाड़ी बुक करके लूटपाट करने वाले पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, दो चाकू, एक बाइक, मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के सुरेंद्रपाल ने पुलिस को गुरुवार को सूचना दी कि उसकी गाड़ी ओला कम्पनी से अटैच है। वह बुक के अनुसार वैशाली मैट्रों से तीन सवारियों को लेकर गांव देहरा के लिए चल दिया। गांव बझैड़ा खुर्द के निकट बदमाशों ने उसकी गाड़ी को लूटने का प्रयास किया। उसका शोर सुनकर ग्रामीण आ गए और बदमाशा गाड़ी व चालक सुरेंद्र को छोड़कर भाग खड़े हुए। इस सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और पांच लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान लिसाड़ी गेट मेरठ लवकुश, मुरादनगर का सचिन, परतापुर का विकास, सिकंदराबाद का पवन तिवारी, खतौली का अंकुर के रुप में की है।
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने गाड़ी किराए पर बुक करके लूटपाट की घटनाओं को स्वीकार किया है।

Hungry Hippiee लाए हैं अनलिमिटेड खाने का खास ऑफर:







Related Posts

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के नवादा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश…

Read more

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार
error: Content is protected !!