
हापुड जनपद के हर ब्लॉक व नगर पालिका में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम हुए
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के नेतृत्व में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में खण्ड विकास अधिकारी व प्रत्येक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों एवं ग्राम वासियों को स्वच्छता व व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेन्टर हापुड़ के कर्मचारियों द्वारा जनपद के डॉ0 अम्बेडकर जू0 हाई स्कूल में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया कि सैनिटेशन व हाईजीन के साथ विभिन्न नकारात्मक परिस्थितियों में अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा कैसे करें? साथ ही पुलिस विभाग व महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा विभिन्न हेल्प नम्बरों जैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन, 1930 साईबर हेल्पलाइन, 101 अग्नि शमन सेवा, 108 एम्बुलेन्स सेवा तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप आदि की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान रविता चौहान परामर्शदाता, नेहा केसवर्कर,रिंकी पैरामेडिकल वन स्टॉप सेन्टर हापुड़ व डॉ0 अम्बेडकर जू0 हाई स्कूल के प्रधानचार्य अनिल कुमार गौतम व स्कूल के कार्मिक उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के विकास खण्ड व नगर पालिका परिषद मे वहां के कार्मिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























