
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना बाबूगढ क्षेत्र में कृष्णा आटोमोबाइल शोरूम का उद्धघाटन विधायक हापुड विजयपाल आढ़ती के द्वारा रिबन काटकर किया गया। इलेक्ट्रिक स्कूटी व मयूरी के शोरूम में हवन पूजन भी किया गया। शोरूम मालिक अंकित पांचाल ने बताया कि यह शोरूम बाबूगढ के नेशनल हाईवे पुराने रोड़ पर लोगो की सुविधा के लिए खोला हैं। हम लोगो को वाजिब दामों पर अच्छी क्वालिटी में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी व ई-रिक्शा देंगे। ऑफर के अनुसार गिफ़्ट भी दिए जाएंगे। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि आने वाला कल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है।
































