
👁 0 views Views
पिलखुवा: सपा डेलिगेशन के बरेली जाने की सूचना पर टोल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर थाना प्रभारी पटनीश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। सूत्रों ने बताया कि बरेली में हुए लाठी-चार्ज को लेकर समाजवादी पार्टी के एक डेलिगेशन की दिल्ली से बरेली जाने की सूचना है। इसके पश्चात पुलिस ने डेलिगेशन को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया। शासन की मंशा के अनुरूप नियमों का पालन कराने व कानून व्यवस्था के साथ-साथ शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिसबल तैनात किया गया है। वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ



























