
👁 0 views Views
भारतीय पूर्व सैनिक संघ ने वरिष्ठ सर्जन डॉ. श्याम कुमार को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com):भारतीय पूर्व सैनिक संघ ने हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल के चेयरमैन व वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर श्याम कुमार और उनके साथी डॉक्टर संजय राय को सम्मानित किया है। हाल ही में डॉक्टर श्याम के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने एक मरीज के पेट से ऑपरेशन के पश्चात 19 चम्मच, 19 टूथब्रश और दो पेन निकालकर उसे जीवन दान दिया जिसके बाद पूर्व सैनिकों ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। संगठन के संयुक्त सचिव वारंट ऑफिसर मनवीर सिंह, राजेश चौधरी, हवलदार इरकान, हवलदार शाहिद आदि इस दौरान उपस्थित रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























