
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आयोजित हुई दो दिवसीय रंगोली एग्जिबिशन ने जमकर धमाल मचाया जहां 21 से ज्यादा स्टॉल्स लगाए गए और 500 से ज्यादा लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। यहां उम्मीद से ज्यादा व्यापार हुआ। इसी के साथ एक ही छत के नीचे ग्राहकों को अपनी पसंद का सामान मिला वह भी बजट में…
रंगोली एग्जिबिशन की संचालिका मानी भसीन ने बताया कि एग्जीबिशन में लोगों ने जमकर खरीदारी की यहां से आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कपड़े, साड़ी, सूट, होम डेकोरेटिव आइटम्स, कैंडल्स और भी बहुत कुछ खरीदा। लोगों ने डिस्काउंट का खूब फायदा उठाया और शॉपिंग लवर्स ने जमकर शॉपिंग की। यहां और अपनी पसंद का सामान खरीदा। मानी भसीन ने बताया कि वह इस तरह की एग्जीबिशन का समय समय पर आयोजन करती रहेंगी।


























