
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निज़ामपुर बाईपास पर स्थित एस .ए. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के भावों के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकों द्वारा भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भगत सिंह स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास में अंग्रेजों को करारा जवाब देने वाले एक ऐसे डायनामाइट थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान दे दी। भगत सिंह एक ऐसे राष्ट्रीय नायक है जिनका नाम हर भारतीय के खून में होना चाहिए।” उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, साहस और राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दें।”
कार्यक्रम के समापन में सभी बच्चों ने “इंकलाब जिंदाबाद” एवं “सरफरोशी की तमन्ना “जैसे नारों से पूरे वातावरण को गुंजा दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने कहा कि “भगत सिंह युवाओं के सच्चे आदर्श हैं। उनके बलिदान ने भारत की आजादी की राह को तेज किया और वह आज की पीढ़ी को प्रेरणा देता है।”
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























