
हापुड़: तीन अक्टूबर की तड़के होगा 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दशहरे के अवसर पर हापुड़ में तीन अक्टूबर की तड़के 65 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। रावण के पुतले मैदान तक पहुंच गए हैं। उम्मीद है कि आज सोमवार की शाम तक पुतले खड़े हो जाएंगे। कारीगरों ने कई दिनों की कड़ी मेहनत के पश्चात पुतले तैयार किए हैं। रावण का पुतला 65 फीट ऊँचा, कुंभकरण का पुतला 60 फीट और मेघनाथ का पुतला 55 फीट ऊंचा होगा जिसमें आतिशबाजियां भी लगाई गई हैं। पुतलों को बनाने में करीब तीन लाख रुपए की लागत आई है जबकि इन पुतलों में दो लाख रुपए की आतिशबाजी लगाई गई है। रविवार को पुतले बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया। अब पुतले को खड़ा किया जाएगा। आपको बता दें कि हापुड़ एक ऐसा स्थान है जहां पुतलों का दहन विजयदशमी के अगले दिन तड़के सुबह 4:00 बजे किया जाता है। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है और दूर-दूर से लोग रावण का पुतला दहन देखने के लिए आते हैं।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में





























